अपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़व्यापार
पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध खनन में शामिल तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 11 सितम्बर 2025।
अवैध खनन के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत पुंछ पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई की। थाना पुंछ की पुलिस टीम ने कलाई क्षेत्र में अवैध रूप से खनन कर लाई जा रही बजरी और रेत से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया।
बताया गया कि ये ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना अनुमति के रेत और बजरी निकाल रहे थे। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया और इस संबंध में खनन विभाग को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है।
पुंछ पुलिस ने कहा कि जिले के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जो भी लोग इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Subscribe to my channel


