देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अणुव्रत समिति राष्ट्रिय अधिवेशन अहमदाबाद में जसोल व असाडा सम्मानित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल – अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के 76 वां राष्ट्रिय अधिवेशन दिनांक 06, 07 व 08 सितम्बर 2025 को कोबा अहमदाबाद मे आयोजित हुआ।
अणुव्रत समिति जसोल मन्त्री सफरु खान ने बतया की अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के 76 वां अधिवेशन आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य मे व अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतापसिंह दुगड के अध्यक्षता मे दिनांक 06, 07व 08 सितंबर 2025 को कोबा अहमदाबाद मे कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अधिवेशन मे सिवांची मालाणी क्षेत्र से अणुव्रत समिति बाड़मेर अध्यक्ष पवनकुमार संखलेचा, सहलाकार गिरधारीलाल, बालोतरा अध्यक्ष जवेरीलाल सालेचा, उपाध्यक्ष कमल कुंहाड़, संगठन मन्त्री माणकचंद बालड़, जसोल अध्यक्ष महावीरचंद सालेचा, मन्त्री सफरु खान, कोषाध्यक्ष भीकमचंद छाजेड़, निवर्तमान अध्यक्ष पारसमल गोलेच्छा, असाडा संयोजक प्रवीणकुमार संखलेचा, सदस्य जेठमल बालड़ सहित सदस्यों ने अपनी उपस्थित दर्ज करवाई। एक वर्ष मे अणुव्रत की गतिविधि मे जो कार्यक्रम आयोजित करवाए। जिनका मुल्यांकन मे अणुव्रत मंच मे असाडा प्रथम स्थान रहा। अध्यक्षीय प्रोत्साहन मे जसोल का स्थान रहा, असाडा व जसोल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। छोटे कस्बे असाडा व जसोल के लिए बड़े गौरव की बात है।

Subscribe to my channel


