देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
बीकानेर के आदिया शेखावत का सुयस प्रतिष्ठित सिंधिया स्कूल ग्वालियर ( मध्यप्रदेश ) में आदित्य शेखावत का चयन

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 4 सितम्बर ,
भाजपा नेता डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत के सुपुत्र आदित्य शेखावत का चयन शिक्षा के क्षत्र में देश के टॉप फाइव प्रतिष्ठित स्कूल – सिंधिया स्कूल, ग्वालियर ( मध्य प्रदेश ) में हुआ है।
आदित्य वर्तमान में बीकानेर के फ्लोरिस इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ रहा है ।
आदित्य की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि आदित्य सह शैक्षणिक गतिविधियों में भी स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहा हैं ।
आदित्य शेखावत 10 मीटर राइफल और पिस्टल की राज्यस्तरीय एवं प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं।
गौरतलब है कि सिंधिया स्कूल ने कई प्रसिद्ध हस्तियों को शिक्षा दी है, जिनमें जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी, पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह, फिल्म अभिनेता सलमान खान और फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप जैसे नाम शामिल हैं।
आदित्य सिंह शेखावत के सिंधिया स्कूल ( ग्वालियर ) मध्यप्रदेश में चयन होने पर उनके शिक्षक और ईस्ट मित्रों ने उन्हें बधाई दी

Subscribe to my channel

