देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अणुव्रत समिति असाडा़ को राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रथम स्थान का सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

असाडा़ न्यूज़। अणुव्रत विश्व भारती समिति का 76वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 6, 7 एवं 8 सितंबर 2025 को कोबा (अहमदाबाद) में पूज्य आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में तथा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दूगड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस भव्य आयोजन में देशभर से अणुव्रत समितियों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।इस अवसर पर अणुव्रत समिति असाडा़ को वर्ष भर की उत्कृष्ट गतिविधियों और सतत योगदान के लिए प्रथम स्थान का सम्मान प्रदान किया गया। लगातार दूसरे वर्ष यह सम्मान प्राप्त कर समिति ने पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।समारोह में असाडा़ समिति के संयोजक प्रवीण जैन के साथ जवेरीलाल संकलेचा, आनंद भंसाली, जेठमल बालर तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्ति के पश्चात समिति के सदस्यों ने आचार्य श्री महाश्रमण जी, मुख्य मुनि महावीर कुमार , साध्वी प्रमुखा विशुद्धप्रभा , एवं साध्वी श्वीर्यप्रभा से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।सिवांची मालानी क्षेत्र सेप्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख पदाधिकारीगण में शामिल थे:बाड़मेर अध्यक्ष: पवन कुमार संकलेचा,सलाहकार: गिरधारीलाल,बालोतरा अध्यक्ष: जवाहरलाल सालेचा,उपाध्यक्ष: कमल कुहड़,जसोल अध्यक्ष: महावीर सालेचा,कोषाध्यक्ष: भीखचंद असाडा़,संयोजक: प्रवीण संकलेचा,सक्रिय सदस्य: जेठमल बालर, दिलीप भंसाली इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है तथा समिति को अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा बधाइयाँ प्राप्त हो रही हैं।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button