अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
हैदराबाद पुलिस ने चोरी के मामलों में वांछित 4 अभियुक्तों को तमंचा, कारतूस व चोरी का सामान संग दबोचा

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
खीरी।
जनपद खीरी पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हैदराबाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के विभिन्न अभियोगों में वांछित चार शातिर अभियुक्तों को चोरी के सामान और अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने थाना हैदराबाद पर पंजीकृत कई अभियोगों का सफल अनावरण किया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. लेखपाल पुत्र मैकूलाल निवासी ग्राम तकिया थाना हैदराबाद, जनपद खीरी
2. गोविन्द पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम तकिया थाना हैदराबाद, जनपद खीरी
3. रामू पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम तकिया थाना हैदराबाद, जनपद खीरी
4. विजयपाल पुत्र रामखिलावन निवासी ग्राम चन्दपुरवा थाना महोली, जनपद सीतापुर (हाल पता ग्राम तकिया थाना हैदराबाद, जनपद खीरी)
बरामद सामान
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस, एक चाकू, लोहे की सुम्मी, पेचकस, रस्सी, रबर पाइप, बड़ी छैनी, स्पीकर, 19 मीटर केबल, एक जोड़ी पायल, करीब 17 लीटर डीजल से भरी दो पिपिया, डीसी फैन, बैट्रा, पानी की मोटर और एक पल्सर मोटरसाइकिल सहित अन्य चोरी का सामान बरामद किया।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अतिरिक्त मुकदमे दर्ज कर दिए गए हैं।
आपराधिक इतिहास
मुख्य आरोपी लेखपाल के खिलाफ दर्जनों गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, चोरी और अवैध गतिविधियों से जुड़े मामले शामिल हैं। वहीं अन्य तीन अभियुक्तों – गोविन्द, रामू और विजयपाल – पर भी चोरी और अवैध गतिविधियों के कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल राजू वर्मा, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार और कांस्टेबल महेश कुमार शामिल रहे।
पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
Subscribe to my channel


