LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पसगवाँ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अभियुक्त और एक बाल अपचारी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी, 10 सितम्बर 2025।

जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पसगवाँ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अभियुक्तों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के मार्गदर्शन में थाना पसगवाँ पुलिस ने यह कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक पसगवाँ के नेतृत्व में दर्ज मुकदमा संख्या 323/2025 धारा 108/351(3)/352 बीएनएस व 3(2)5 SC/ST एक्ट से संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

1. गोलू उर्फ प्रभाकर पुत्र स्व. नन्हें उर्फ रामप्रकाश हलवाई

2. गीता देवी उर्फ सीता देवी पत्नी स्व. संजय

3. कु. अंशिका सिंह पुत्री स्व. संजय (बाल अपचारी)

सभी निवासी ग्राम सल्लियां (जंगबहादुरगंज), थाना पसगवाँ, जनपद खीरी के बताए गए हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक राहुल सिंघल, चौकी प्रभारी जंगबहादुरगंज

कांस्टेबल अंकित हुड्डा

महिला कांस्टेबल रेनू

महिला कांस्टेबल साधना यादव

इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सख्ती और तत्परता का संदेश गया है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button