बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा : अंडरब्रिज की सफाई और जलभराव से निजात के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष मदन राज चोपड़ा ने लिखा पत्र

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष मदन राज चोपड़ा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर बालोतरा अंडरब्रिज की गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने बताया कि हर बार बरसात के दौरान अंडरब्रिज में पानी भर जाने से आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

श्री चोपड़ा ने पत्र में उल्लेख किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी इस समस्या के समाधान की जिम्मेदारी लेने से बचते हैं और नगर परिषद भी तब तक जिम्मेदारी नहीं ले रही है, जब तक अंडरब्रिज को औपचारिक रूप से उसे हैंडओवर नहीं किया जाता।

उन्होंने मंत्री गडकरी से आग्रह किया कि संबंधित विभाग को निर्देशित कर अंडरब्रिज की नियमित सफाई और पानी निकासी की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, यदि जिम्मेदारी नगर परिषद को सौंपी जानी है, तो उसे आधिकारिक रूप से हैंडओवर कर दिया जाए, ताकि भविष्य में स्थायी समाधान मिल सके और आमजन को राहत मिल सके

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button