देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रणजीत आश्रम बालोतरा में पूर्णिमा व चातुर्मास समाप्ति पर कन्या भोज का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा,

रणजीत आश्रम, बालोतरा के पवित्र परिसर में पूर्णिमा तथा चातुर्मास समाप्ति के अवसर पर कन्याओं के लिए भव्य भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर अमृत राम महाराज ने स्वयं कन्याओं को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा फल वितरण कर सभी को आशीष प्रदान किया।

कार्यक्रम में संत नरसिंह दास नागौर, मंत्री जी महाराज संत परमानंद साध्वी सहित बाबूलाल नामा, मोहनलाल बारूपाल, सालगराम परिहार, गोवर्धन नाहर, गुलाब राम गर्ग, बंसीलाल बारूपाल, मोहनलाल जोगसन, पीराराम जोगसन, प्रकाश गेवा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आश्रम परिसर में हुए इस धार्मिक आयोजन में भक्तिभाव और श्रद्धा का विशेष वातावरण रहा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button