बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल एपेक्स 2025-27 कार्यकाल हेतु जवेरीलाल मेहता बने गवर्निंग काउंसिल सदस्य

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के वर्ष 2025-27 के कार्यकाल हेतु बाड़मेर-बालोतरा-पाली जोन से वीर जवेरीलाल मेहता को गवर्निंग काउंसिल मेम्बर के रूप में चयनित किया गया है।

महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बांठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जवेरीलाल मेहता ने वर्ष 2023-25 में जोन सचिव के रूप में सेवाएं दी थीं। उनकी निष्ठा, समर्पण और संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए उन्हें सर्वसम्मति से आगामी कार्यकाल 2025-27 के लिए गवर्निंग काउंसिल सदस्य चुना गया है।

मेहता के चयन पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे आगे भी समाज और संगठन की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button