उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षासोनभद्र

सोनभद्र -शिक्षक दिवस पर आचार्य हुए सम्मानित

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र

 

एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में आज शिक्षक दिवस बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आचार्यगणों का विशेष रूप से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान जेपी तिवारी जी, कोषाध्यक्ष श्रीमान लालसा राम जी, प्रबंध समिति के सदस्य दीपक यादव जी, प्रधानाचार्य श्रीमान सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पारचन के साथ किया गया।

मुख्य अतिथि जी ने अपने संबोधन में कबीर दास जी के दोहे “गुरू कुम्हार शिष कुंभ है, गढि-गढि काढै खोट, अन्तर हाथ सहार दै, बाहर बाहै चोट” के माध्यम से गुरु के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की सबसे महत्वपूर्ण धुरी हैं, जो अपने ज्ञान और संस्कारों से राष्ट्र का भविष्य निर्माण करते हैं।

कोषाध्यक्ष जी ने शिक्षक को आदर्श और मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उनका परिश्रम और समर्पण ही भैया बहनों को सफलता की राह पर ले जाता है।

प्रधानाचार्य श्रीमान सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों की भूमिका को जीवन में अमूल्य बताते हुए सभी आचार्यों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने आचार्य सम्मान को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारीयों द्वारा आचार्य/आचार्या एवं कर्मचारीगणों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे विद्यालय का वातावरण सम्मान और कृतज्ञता की भावना से ओतप्रोत रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य/ आचार्या एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button