धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सिवाना में भजन सम्राट डॉ. ओम मूण्डेल ने ॲजनेश्वर हनुमान दादा के दरबार में की विशेष पूजा-अर्चना

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

सिवाना, 5 सितम्बर।

स्थानीय सुप्रसिद्ध चमत्कारी ॲजनेश्वर हनुमान दादा के दरबार में भजन सम्राट एवं गोभक्त डॉ. ओम जी मूण्डेल ने दर्शन कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की कामना की। मंदिर पुजारी एवं हनुमान उपासक गुरु स्वामी अजय राज के सानिध्य में उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर डॉ. मूण्डेल ने करुणाभरी अरदास करते हुए हनुमान दादा से प्रार्थना की कि देशभर में अतिवृष्टि से हो रही जन-धन और पशुधन की हानि को रोका जाए। उन्होंने भावुक होकर कहा – “हे हनुमान दादा, आप ही हमारे आराध्य हैं। आप कृपा कर देशवासियों और अनबोले जीवों पर रहम करें तथा इन्द्र देव को मनाकर इस विपदा को शांत करें।”

अरदास के दौरान डॉ. मूण्डेल की आवाज़ रुंध गई और उनकी भावनाएँ स्पष्ट झलक रही थीं। भेंट वार्ता में उन्होंने कहा कि जब तक उनके प्राण रहेंगे, वे गोमाता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

गौरतलब है कि गोभक्तों के बीच डॉ. ओम मूण्डेल का नाम सबसे पहले लिया जाता है क्योंकि उन्होंने अपना जीवन गौ सेवा को समर्पित कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह सब कार्य देशवासियों के अटूट प्रेम और सनातन धर्म प्रेमियों के आशीर्वाद से ही संभव हो पाएगा।

इस मौके पर एडवोकेट जयप्रकाश रामदेव, आमसिंह राजपुरोहित, राम वैल सिंह, रंजीत महाराज, विष्णु भाई दैय्या सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button