खेलबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

69वी जिला स्तरीय 17-19वर्ष छात्र-छात्रा हैंडबाॅल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किटनोद मे 4 दिसंबर से चल रही 69 वीं जिला स्तरीय 17-19वर्ष छात्र-छात्रा हैंडबाॅल प्रतियोगिता का समापन समारोह रविवार को आदर्श स्टेडियम किटनोद में आयोजित हुआ।

आयोजन सचिव राजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ अरूण जी चौधरी विधायक पचपदरा अतिथि के रूप सोभा कंवर करनोत प्रशासक की उपस्थिति में कार्यक्रम आरंभ हुआ। विधायक डॉ अरुण चौधरी ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके सम्मान में हौसला अफजाई किया। राजपाल सिंह राठौड़ ने बताया की इस प्रतियोगिता में कुल 40 जिलों ने भाग लिया। 19 वर्ष छात्र वर्ग में शहीद भीखाराम रा उ मा वि पतासर प्रथम स्थान पर व रा उ मा वि मंडली दूसरे स्थान पर रही। 17 वर्ष छात्र में रा उ मा वि मंडली प्रथम रा उ मा वि कोसरिया 19 वर्ष छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर रा उ मा वि रातडी़ दूसरे स्थान पर पतासर व 17 वर्ष छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर रा उ मा वि पतासर व दूसरे स्थान पर रा उ मा वि जास्ती रही।

इस मौके पर ठा.विरेन्द्र करण करनोत, खेताराम कालमा उप जिला प्रमुख,उमराराम चौधरी जिला परिषद सदस्य,भरत मोदी भाजपा जिलाध्यक्ष, पृथ्वीराज दवे सेवानिवृत्त उप निरीक्षक,हरकू देवी चौधरी पंचायत समिति सदस्या,भवानी सिंह टापरा,अखाराम चौधरी,झम्मू देवी उप सरपंच,अम्बाराम बग विशनाराम भील,तगाराम मेघवाल मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button