देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बांठिया ने काशी विश्वनाथ के दर्शन कर अमन-चैन की कामना की

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने जैन शिव भक्त मित्र मण्डल बालोतरा के सदस्यों के साथ जैन महावीर सम्मेतशिखरजी यात्रा संघ वाराणसी पहुँचकर काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और गंगा आरती में भाग लिया।
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के पश्चात गणपत बांठिया ने कहा कि
देश और प्रदेश की खुशहाली, समाज में भाईचारा व अमन-चैन ही हमारी सबसे बड़ी प्रार्थना है। भगवान काशी विश्वनाथ से मैंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।
उन्होंने विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक में भाग लिया और गंगा घाट पर संकल्प के साथ आरती की। इसके पश्चात संघ यात्री राजगिरी के लिए रवाना हुए।इस दौरान मंडल के संयोजक अशोक कुमार चोपड़ा कोषाध्यक्ष संजय सालेचा ,गौतम चंद सकलेचा, संजय कुमार, सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। संघ यात्री कुण्डलपुर,पावापुरी, सम्मेतशिखरजी, लच्छवाड़, चम्पागिरी, सिलिगुड़ी, गंगटोक, पैलीग, दार्जिलिंग, जयपुर होते हुए 15 सितंबर को बालोतरा पहुँचेंगे।

Subscribe to my channel


