उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
जिलाधिकारी ने किया कम्पोजिट विद्यालय डारीडीहा का आकस्मिक निरीक्षण

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 01 सितम्बर 2025।
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सोमवार को कम्पोजिट विद्यालय डारीडीहा, तकिया (विकास खण्ड सदर) का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की सहायक अध्यापिका, अनुदेशिका, शिक्षामित्र (पुरुष व महिला) सहित समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया।
यह विद्यालय मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय के रूप में चयनित है। जिलाधिकारी ने कक्षा 6 की छात्राओं से अंग्रेजी विषय से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक उत्तर छात्रों ने दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। रोटी व सब्जी परोसी गई थी, जिसे जिलाधिकारी ने स्वयं चखकर देखा और गुणवत्ता अच्छी पाई।
विद्यालय में पुस्तकालय, विज्ञान लैब, कम्प्यूटर लैब और स्मार्ट क्लास का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अवर अभियंता ने जानकारी दी कि निर्माण कार्य पूरा करने के लिए दूसरी किस्त की मांग की गई है। इस पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि दूसरी किस्त मंगवाकर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel

