देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा से सम्मेदशिखरजी तीर्थ यात्रा का हुआ शुभारंभ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। जैन समाज के परम पावन तीर्थ और 20 तीर्थंकरों की निर्वाण भूमि सम्मेदशिखरजी की तीर्थ यात्रा का शुभारंभ श्री महावीर यात्रा संघ, बालोतरा के सानिध्य में किया गया। इस यात्रा संघ की अध्यक्षता श्री तनसुखजी हुंडिया द्वारा की जा रही है।

संघ के प्रमुख पदाधिकारियों में सचिव पद पर श्री सुरेशजी जीरावला, कोषाध्यक्ष श्री पवनजी बाघमार, मुख्य मार्गदर्शक श्री जवाहरजी हुंडिया तथा प्रेरणास्रोत के रूप में श्री रमेशजी बागरेचा व श्री लक्ष्मीचंदजी अन्याव शामिल हैं। इसके साथ ही महावीर पडाईयां, संजय सालेचा और पूरी टीम इस यात्रा को सफल बनाने में जुटी हुई है।

इस अवसर पर संघ लाभार्थी श्रीमती एवं श्री गौतमजी चौपड़ा (युनिवर्सल ग्रुप) ने बड़ा बीड़ा उठाकर समाज सेवा की मिसाल पेश की है। चौपड़ा परिवार एवं पूरे यूनिवर्सल ग्रुप को इस धार्मिक कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं अनुमोदना प्रेषित की गई।

सभी श्रद्धालुओं ने कामना की कि श्री भोमियाजी की कृपा से यह तीर्थ यात्रा निर्विघ्न सम्पन्न हो और यात्रीगण मंगलमय वातावरण में सकुशल बालोतरा लौटें।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button