बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

स्वस्थ नारी संस्कारी परिवार सषक्त समाज – डॉ. शीतल लाठिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव के बैनर तले आज दिनांक 02.09.2025 को स्थानीय बाबु भवन, में विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसका प्रमुख उद्धेष्य नारी से परिवार और परिवार से समाज तक, स्वास्थय, संस्कार और सशक्त जीवन की ओर कदम बढाना।

 श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव समिति के अध्यक्ष निखिल गुप्ता ने बताया कि आयोजित विशेष सत्र में डॉ. शीतल जी लाठिया (फिजियोथेरेपिस्ट, स्वास्थ्य, जीवनशैली एवं गर्भ संस्कार प्रशिक्षिका) द्वारा स्थानीय बाबुभवन में प्रथम सत्र में श्रेष्ठ संतान प्राप्ति एवं सुखी वैवाहिक जीवन के बारे में नविवाहित कपल्स एवं गर्भवती महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। द्वितिय सत्र में महिला स्वास्थय एवं स्वच्छता के बारे में टीनएज गर्ल्स एवं महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही तृतीय सत्र में पारिवारिक सांस्कृतिक पुनरुत्थान के बारे में उपस्थित परिवारों को प्रशिक्षित किया गया।

 डॉ. शीतल लाठिया ने बताया के आयोजित कार्याक्रम का मुख्य उद्धेश्य – 1. जब कपल्स पेरेन्ट बनने का निर्णय लेते है, तो उन्हे अपने जीवन और रिश्तों में क्या बदलाव लाने चाहिए ?, 2. गर्भसंस्कार क्या है और यह क्यों इतना महत्वपूर्ण है ?, 3. महिलाऐं प्यूबर्टी और मीनोपॉज की समस्याओं को नैचुरली कैसे संभाल सकती है ?, 4. एक श्रैष्ठ बालक के लिए सिर्फ अच्छी परवरिश ही नहीं, बल्कि श्रैष्ठ परिवार और वातावरण भी आवश्यक है। 5. क्यों आजकल परिवार स्क्रीन की दुनिया में खो गया है और आपसी लगाव कम हो गया है ?

 समिति उपाध्यक्ष पूर्ण प्रकाश गुप्ता ने बताया कि आयोजित सत्र में पश्चात परिवारिक एवं सामाजिक पुनरुथान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें समाज की धरोहर समाज के वरिष्ठतम सदस्यों / बुजुर्गो का समान किया गया। सामाजिक मंच पर बुजुर्गो का समान अपने आप में एक एतिहासिक पल रहा।

समिति सुचना प्रसारण मंत्री ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डॉ महेश राठौड़, द्वितीय सत्र में डॉ मंजु पटेल एवं डॉ. संगीता राठोड़, एवं तृतीय सत्र में पुनमचंद जी सुथार मुख्य अथिति सहित समिति सचिव हितेश, कोषाध्यक्ष मुकेश, खेलकुद मंत्री भरत महिला खेलकुद मंत्री सीमा लोहिया, प्रवक्ता ललित गोयल, सुमन लोहिया, मिनाक्षी सुशीला बंसल, मिनल गर्ग, हर्षिता गुप्ता, नितीन गर्ग, निरज गर्ग, विकास, भरत गुप्ता, एवं अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहें।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button