धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
राम जन्मभूमि मंदिर में संघ ने किए दर्शन
बांठिया ने दर्शन कर अमन-चैन की कामना

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
जैन शिव भक्त मित्र मण्डल बालोतरा के सदस्यों ने जैन महावीर सम्मेतशिखरजी 15 दिवसीय धार्मिक यात्रा पर रवाना होकर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे।
मंडल में अशोक चोपडा हिम्मत गुरप, गौतम चंद सकलेचा,संजय कुमार सालेचा , शांतिलाल लुकड ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया सहित सभी धार्मिक यात्रीयो का दुप्पटा व बेज लगाकर स्वागत किया।संघ के सदस्य शनिवार को जोधपुर से रवाना होकर रविवार को अयोध्या पहुँचे।चोपडा के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने राम जन्म भूमि में भगवान राम मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना कर देश प्रदेश में अमन चैन व खुशहाली की कामना की।बांठिया ने बताया कि संघ यात्री आयोध्या दर्शन करने के बाद वाराणासी, राजगिरी, कुण्डलपुर – पावापुरी, सम्मेतशिखरजी, लच्छवाड़, चम्पागिरी, सिलिगुड़ी, गंगटोक, पैलीग, दार्जिलिंग, जयपुर होते हुए 15 सितंबर को बालोतरा पहुचेंगे।

Subscribe to my channel


