बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
मन की बात का कार्यक्रम आज जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने सभी मंडल अध्यक्ष से किया संवाद

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्बोधित होने वाला कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण आज रविवार सुबह 11 बजे होगा।जिसको लेकर बालोतरा में जिले के सभी बूथ पर कार्यक्रम को आयोजित करने की योजना बनाई गई है।
कार्यक्रम जिला संयोजक धर्मेन्द्र दवे ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम काफी लोकप्रिय है व कार्यकर्ताओं के साथ आमजन में भी कार्यक्रम को देखने को लेकर उत्साह रहता है।
रविवार को कार्यक्रम को सभी बूथ पर आयोजित करने को लेकर जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने वीसी के माध्यम सभी मंडल अध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक व सह संयोजक से संवाद किया व उनको जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने की व्यवस्था करने को लेकर दिशा निर्देश दिए।
दवे ने कहा कि यह कार्यक्रम आमजनता के लिए है इसलिए आम व्यक्ति को इस कार्यक्रम को देखना चाहिए।
Subscribe to my channel


