बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बालोतरा में कार्यकर्ताओं और जनता ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 125वां एपिसोड

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 31 अगस्त 2025।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 125वां एपिसोड आज प्रसारित हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोतरा द्वारा विभिन्न बूथों पर कार्यकर्ताओं और आम जनता ने मिलकर कार्यक्रम को सुना।
शहर मंडल संयोजक श्रवण कच्छवाह ने बताया कि जिलेभर में कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रधानमंत्री की बातों को सुना और उस पर चर्चा भी की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भरत कुमार मोदी, शहर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत, पुखराज राजपुरोहित, खेताराम प्रजापत, राजेश पुरी, जगदीश राजपुरोहित, महेंद्र देवे, मिश्रीमल सुथार, खीमाराम, सीताराम माली, महेन्द्र लखारा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष भरत कुमार मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के हर वर्ग से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम है। यह हमें देश की प्रगति और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करता है।
शहर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम में जल संरक्षण, स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री के इन संदेशों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
कार्यकर्ताओं ने भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम के अंत में, सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ाने और समाजहित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


