देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा में बाबा श्याम एवं सालासर बालाजी की भक्ति संध्या आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 31 अगस्त 2025।
बालोतरा शहर के ज़ुरी रिसोर्ट में रविवार को बाबा श्याम एवं सालासर बालाजी की भक्ति संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्ति रस में डूबे।
कार्यक्रम में पचपदरा विधायक अरुणजी चौधरी एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत ने भी शिरकत की और इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताया। उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम समाज में आस्था और संस्कारों को मज़बूत करते हैं।
भक्ति संध्या में भक्तों ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया और बाबा श्याम व सालासर बालाजी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Subscribe to my channel


