उत्तर प्रदेशऔरैयाधर्मब्रेकिंग न्यूज़

करमपुर हाईवे पर घायल गौ माता का गो रक्षकों ने कराया इलाज

करमपुर हाईवे पर घायल गौ माता का गो रक्षकों ने कराया इलाज

औरैया, 29 अगस्त 2025 (शुक्रवार)।

आज जनपद औरैया के करमपुर हाईवे पुल पर एक गौ माता सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। सूचना मिलते ही गो रक्षा दल के गौ रक्षक अक्षय ठाकुर अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

घटना की जानकारी ऋतिक गुर्जर द्वारा दी गई थी। तत्परता दिखाते हुए गौ रक्षकों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल 1962 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया। डॉक्टर नीरज यादव एवं डॉक्टर मिलन यादव की टीम ने मौके पर पहुंचकर गौ माता का इलाज शुरू किया।

गंभीर रूप से घायल गौ माता को बचाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से राहत कार्य किया गया और काफी मशक्कत के बाद उसका उपचार सफलतापूर्वक किया गया।

इस दौरान गौ रक्षा दल के सदस्य केतन तिवारी, गोपाल कुमार, सनी कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गौ रक्षक दल का कहना है कि – “गौ रक्षा ही राष्ट्र रक्षा है। गौ माता की सेवा करना हमारा कर्तव्य है।”

👉 गौ रक्षा राष्ट्र टीम से जुड़ने के लिए संपर्क करें : 📞 9259062898

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button