देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बाबा जयगुरुदेव संगत : पचपदरा में 5 सितंबर को होगा सत्संग व नामदान कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 30 अगस्त।

बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी, वक्त गुरु परम संत उमाकांत महाराज (उज्जैन) का 4 सितंबर को पचपदरा नगर में प्रवेश होगा। इसके बाद 5 सितंबर दोपहर 12 बजे से गुलाब सर्कल, पचपदरा में भव्य सत्संग प्रवचन एवं नामदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पंचायत समिति बालोतरा के प्रधान गोविंदराम खारवाल ने कहा कि – “सच्चे संत ही आचरण और संस्कार का भेद बता सकते हैं। वर्तमान समय में समाज को आध्यात्मिक मार्गदर्शन की सबसे अधिक आवश्यकता है।”

मंडापुरा सरपंच डालाराम प्रजापत और पंचायत समिति सदस्य जैसलसिंह खारवाल ने कहा कि – “देश-दुनिया को नशामुक्ति, शाकाहार और आत्मकल्याण की शिक्षा देने वाले संत उमाकांत महाराज का पचपदरा आगमन सौभाग्यशाली अवसर है।”

राम मंदिर, पचपदरा में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में उत्तम एन. काकरिया और डूंगरराम देवासी ने बताया कि संतों के सानिध्य से ही परमार्थ और परोपकार की भावना विकसित होती है।

इस मौके पर आयोजन समिति के संयोजक खीयाराम चौधरी, अर्जुनसिंह पालीवाल, वीरचंद्र चालेसा, राजकुमार खारवाल, बाबूलाल शर्मा, दुर्गाराम राव, जगदीश भार्गव, मांगीलाल बंजारा, चंद्रप्रकाश भील, कानाराम सांमरिया, डूंगराराम बाना, पुनमाराम सारण, दीपक खारवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में, जयगुरुदेव संगत पदाधिकारियों व प्रबुद्धजनों ने समाज के सभी वर्गों से 5 सितंबर को होने वाले सत्संग व नामदान कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

 खींयाराम चौधरी – 9828622048

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button