बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

लूनी नदी में बोलेरो दुर्घटना में युवक ने दिखाई बहादुरी, दुकानदारों ने मोबाइल भेंट कर किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

हाल ही में जसोल बाईपास पर लूनी नदी के तेज बहाव में एक बोलेरो वाहन चपेट में आ गया था। इस दौरान गाड़ी चालक की जान संकट में पड़ गई। ऐसे समय पर गोरखपुर निवासी प्रेम कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना इंसानियत का परिचय देते हुए चालक को लगभग 1 किलोमीटर दूर जाकर सुरक्षित बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।

इस साहसिक कार्य के लिए प्रशासन की ओर से कलेक्टर साहब द्वारा सम्मान राशि भी प्रदान की गई थी। इसी बीच जब प्रेम कुमार मोबाइल मार्केट में सेकंड हैंड मोबाइल खरीदने पहुंचे तो बालोतरा वंदे भारत पार्क के सामने स्थित दुकानदारों ने उनके जज्बे को देखते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक नया मोबाइल भेंट किया और उनका हौसला बढ़ाया।

हालांकि दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही कि जिस समय प्रेम कुमार नदी किनारे गाड़ी चालक को बचाने उतरे थे, उस वक्त उन्होंने अपने कपड़े और मोबाइल किनारे पर रख दिए थे, जो बाद में चोरी हो गए। यह घटना बेहद निराशाजनक है।

स्थानीय लोग और समाजसेवी संगठनों ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि प्रेम कुमार के कपड़े और मोबाइल चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे साहसी और मानवता की मिसाल बनने वाले व्यक्तियों का मनोबल बना रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button