खेलबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
खेल को खेल की भावना से खेले:- डॉ. अरुण चौधरी विधायक पचपदरा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
श्री वर्द्धमान आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं ध्वजा रोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अरुण चौधरी विधायक पचपदरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल को खेल की भावना से खेले तथा निर्णायकगण निष्पक्ष निर्णय ले, प्रतिभागी खेल नियमों का पालन करते हुए खेल खेले और अपना लक्ष्य प्राप्त करे। तथा उन्होनें खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की। समारोह के अध्यक्षता मोतीलालजी हुण्डिया अध्यक्ष श्री वर्द्धमान जैन स्थानवासी संस्थान ने की। समारोह के विशिष्ट अतिथि के रुप में श्रीमती प्रभा सिंघवी पूर्व सभापति नगरपरिषद बालोतरा, योगेश गहलोत नगर अध्यक्ष भाजपा, कांतीलाल हुण्डिया पार्षद, बाबुलाल चौधरी पार्षद, ओमप्रकाश बांठिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के बालाकलाकारों द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतिया प्रस्तुत दी गई। विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष पृथ्वीराज गोठी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से प्रेम एवं भाईचारे की भावना मजबुत होती है। उन्होने प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनमचन्द सुथार ने विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा समय समय इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन रखकर विद्यार्थियों के प्रतिभा का निखार करने का अवसर दिया जाता है। वर्द्धमान जैन स्थानकवासी संस्थान के मंत्री ओमप्रकाश बांठिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल स्वास्थ्य के सर्वागीण विकास के लिए अति आवश्यक है, खेल में हार जीत सिक्के के दो पहलु है। इस अवसर दीपकचन्द भंडारी, राहुल कुमार छाजेड़, गजराज गोलेच्छा, तनसुखलाल हुण्डिया, बाबुलाल बागमार , जितेन्द्र हुण्डिया, नरेश चौपड़ा, ललीत श्रीश्रीमाल, सुजल कुमार हुण्डिया, भैरुलाल तातेड़, मुकेश चौपड़ा, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष शांतीलाल अन्याव ने आगन्तुक सभी मेहमानों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप की उपस्थिति एवं सहयोग से यह प्रतियोगिता सफल होगी, उन्होने कहा कि विद्यालय संचालन समिति द्वारा बच्चों के शिक्षा के साथ-साथ सहशैक्षणिक गतिविधिया का आयोजन रखा जाता है जो कि विद्यालय की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आप सभी ने अपना किमती समय देकर यहा पधारे बच्चों का मनोबल बढ़ाया विद्यालय परिवार आपका सदैव आभारी रहेगा।

Subscribe to my channel


