बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

आईएमए बालोतरा ने अस्पताल में शव के साथ हो रहे प्रदर्शन का किया विरोध, प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 29 अगस्त।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बालोतरा शाखा ने सिटीलाइट हॉस्पिटल में एक मरीज की मृत्यु के बाद परिजनों एवं समाज के लोगों द्वारा शव के साथ किए जा रहे प्रदर्शन का कड़ा विरोध जताया है।

आईएमए बालोतरा के अध्यक्ष डॉ. संतोष सिंह शिवनानी एवं सचिव डॉ. विजय खंडेलवाल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कहा कि किसी भी मरीज की मृत्यु से चिकित्सक वर्ग और अस्पताल प्रशासन गहरी पीड़ा महसूस करता है। जिस तरह से शव को अस्पताल परिसर में रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है, वह अन्य भर्ती मरीजों के इलाज को प्रभावित कर रहा है और संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ा रहा है।

संघ ने प्रशासन से मांग की है कि शव को शीघ्र अस्पताल से हटाकर मोर्चरी में रखा जाए और मामले की निष्पक्ष जांच हेतु मेडिकल बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम करवाया जाए।

आईएमए ने यह भी कहा कि अस्पताल परिसर में लगातार बढ़ती भीड़ से चिकित्सकों की सुरक्षा खतरे में है, इसलिए तुरंत सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसी गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो चिकित्सक समुदाय स्वयं को असुरक्षित महसूस करेगा।

IMA बालोतरा ने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया है कि इस तरह की मानसिकता और घटनाओं के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएँ, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button