उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

नोडल अधिकारी ने किया विद्यालय, प्रशिक्षण का निरीक्षण

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। विकासखण्ड दुबौलिया के संविलयन विद्यालय फेरसहन, वेदपुर नचना एवं कसैला बाबू का निरीक्षण बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के परियोजना कार्यालय से आए नोडल अधिकारी आयुष भट्ट ने गुरुवार को किया। उन्होंने सभी विद्यालयों के शिक्षकों को निपुण लक्ष्य प्लस एप इंस्टॉल कर बच्चों का सतत आकलन सुनिश्चित करने, निपुण तालिका तथा शिक्षक डायरी अद्यतन रखने एवं संदर्शिका के अनुसार शिक्षण कार्य करने के साथ ही उपलब्ध शैक्षिक संसाधनों का शिक्षण में प्रभावी प्रयोग करने का निर्देश दिया। कक्षा एक एवं दो के छात्रों से संवाद स्थापित कर उनके अधिगम स्तर को परखा गया। एसआरजी आशीष श्रीवास्तव और अंगद पाण्डेय द्वारा मॉडल टीचिंग प्रस्तुत किया गया। परियोजना कार्यालय के नोडल अधिकारी ने दुबौलिया में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। प्रशिक्षण दो कक्षाओं में संचालित हो रहा था।जहाँ संदर्भदाता गणित विषय पर प्रशिक्षण दे रहे थे। नोडल द्वारा प्रशिक्षकों से प्रश्न पूछे गए जिनका संतोषजनक उत्तर मिला। खण्ड शिक्षा अधिकारी दुबौलिया विजय आनंद से कार्यालय में वार्ता कर निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने ब्लॉक डेवलपमेंट प्रोग्राम पर विस्तार से चर्चा किया। प्रभावी संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बीएसए कार्यालय में तैनात जिला समन्वयक प्रशिक्षण स्वप्निल श्रीवास्तव से वार्ता करते हुए निपुण आकलन एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा किया गया। जिला समन्वयक ने प्रशिक्षण सत्र के उपरांत एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। जिसके अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में शत-प्रतिशत संदर्शिका का उपयोग, सतत आकलन तथा गणित किट, विज्ञान किट एवं अन्य शिक्षण सामग्रियों का प्रयोग सुनिश्चित कराया जाएगा। सीडीओ सार्थक अग्रवाल से निरीक्षण के संदर्भ में रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button