बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

बालोतरा में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 31 अगस्त को

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल बालोतरा, खूबचंद महावीर चंद डागा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं स्टर्लिंग हॉस्पिटल अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में 31 अगस्त, रविवार को विशाल हड्डी रोग सहित विभिन्न रोगों का निःशुल्क जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर महावीर डागा हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर, इंडस्ट्रियल एरिया, बालोतरा में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर प्रभारी जवेरी लाल मेहता, महेंद्र चोपड़ा एवं सुरेश गोठी ने बताया कि शिविर में अहमदाबाद स्टर्लिंग हॉस्पिटल से अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु माथुर एवं न्यूरो व स्पाइन सर्जन डॉ. अंकित प्रजापति निशुल्क परामर्श देंगे।

इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बांठिया, नगर परिषद पूर्व सभापति पारसमल भंडारी एवं ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी शांतिलाल डागा ने शिविर के बैनर का विमोचन किया और अधिक से अधिक लोगों से इसमें भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराने का अनुरोध किया।

रिसर्च सेंटर की ओर से भी कई विशेषज्ञ डॉक्टर निशुल्क परामर्श देंगे, जिनमें –

नेत्र रोग विशेषज्ञ व फेंको सर्जन डॉ. चंद्रेश सुथार

नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. हारुन खान

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. जयेश जैन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.आर. जांगिड़

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. श्यामा पटेल

जनरल फिजिशियन डॉ. यश संजय व्यास शामिल हैं।

शिविर में जांच कराने आने वाले मरीजों से अपने पुराने स्वास्थ्य रिकॉर्ड साथ लाने और समय पर पहुंचने का अनुरोध किया गया है।

कार्यक्रम में महावीर डागा हॉस्पिटल के ट्रस्टी अशोक कुमार, आनंद कुमार डागा, हीरालाल प्रजापति, गौतम दांती सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button