बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल विद्यार्थियों का संवाद-सफर कार्यक्रम आयोजित

विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण कर विभिन्न प्रक्रियाओं को समझा

 

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

 

सुरनाणा (लूणकरणसर)।

भंडाण क्षेत्र में इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा संवाद-सफर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर का भ्रमण कर कृषि शिक्षा एवं नवाचार से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी ली। वहीं स्वामी केशवानंद कृषि विश्विद्यालय कुलपति अरुण कुमार जी,भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी देवाराम सैनी (IAS) ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि “शिक्षा ही समाज के विकास का आधार है। आप सभी आने वाले कल के भविष्य हैं, इसलिए मेहनत और लगन से तैयारी कर देश व समाज का नाम रोशन करें।”

कार्यक्रम के आयोजनकर्ता विनोद गोदारा ने बताया कि बच्चों ने कृषि शिक्षा के महत्व, कृषि नवाचार और उससे जुड़े उद्देश्यों को गहराई से समझा। इसके बाद विद्यार्थियों ने बीकाजी फैक्ट्री और जूनागढ़ का शैक्षणिक भ्रमण किया।

कार्यक्रम में जिनोवा संस्था की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी तोलाराम लेघा, शिक्षक हंसराज मोटसरा, रविन्द्र सिंह,बजरंग मुंड, प्रभुराम गोदारा, विनोद बाबल,रोशनी गोदारा, तान्या,ग्राम विकास अधिकारी राजेश, रणजीत सायच सहित सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button