बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
बीकानेर में श्री दिनेश चंद्र गुप्ता का सम्मान समारोह आयोजित

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर।
जय नारायण व्यास कॉलोनी, सेक्टर-4 स्थित राजस्थान महिला ग्रुप एवं शौर्य किड्स वर्ल्ड स्कूल की ओर से आज एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों ने मिलकर श्री दिनेश चंद्र गुप्ता का अभिनंदन किया।
महिला ग्रुप की सदस्यों ने श्री गुप्ता को माल्यार्पण कर एवं श्री कृष्ण-राधा की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। वहीं शौर्य किड्स वर्ल्ड स्कूल के नन्हें बच्चों ने केक कटवाकर उनका अभिवादन किया और अपने स्नेह से वातावरण को खुशनुमा बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्री गुप्ता को समाज के लिए उनके योगदान हेतु आभार प्रकट किया।
Subscribe to my channel

