बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
सृजन संस्थान गंगाशहर में भारत विकास परिषद मीरा शाखा का कार्यक्रम आयोजित

*बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी*
सृजन संस्थान गंगाशहर में भारत विकास परिषद मीरा शाखा द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी करवाने की पहल की गई।
इस अवसर पर मीरा शाखा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु मित्तल, रीजनल मंत्री श्रीमती शशि चुग, प्रांत महिला संयोजिका डॉ. दीप्ति वाहल, निर्मला जी गोयल, सचिव छवि गुप्ता, उषा जी अग्रवाल, उर्मिला मारू, ज्योति मारू, हेमा सिंह, मीनू गोयल, आरती मारू सहित अनेक महिला सदस्य उपस्थित रही।
कार्यक्रम में अध्यक्ष ऋतु मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संस्थान के संचालक अक्खाराम चौधरी से सहमति जताई कि भविष्य में मीरा शाखा द्वारा भेजे जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी निःशुल्क शिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा।
रीजनल मंत्री शशि चुग और डॉ. दीप्ति वाहल ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए प्रोत्साहित किया। सृजन संस्थान की कोषाध्यक्ष श्रीमती राधा देवी ने मीरा शाखा के सभी सदस्यों का स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सभी पदाधिकारियों का तिलक व माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया।
संस्थान के संचालक अक्खाराम चौधरी ने सृजन संस्थान के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी तथा इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में राधा देवी ने निर्मला जी गोयल को भामाशाह सम्मान और मीरा शाखा की सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापक छगनलाल मूंड ने किया, जबकि अध्यापक दीपक कुमार सक्सेना और मुकेश जी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel

