बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में पेयजल समस्या के निस्तारण हेतु पानी की टंकी का होगा शिलान्यास

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

शहरवासियों की पेयजल समस्या को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत पानी की टंकी का शिलान्यास 20 अगस्त 2025 को किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक अरुण जी चौधरी एवं माननीय जिला कलेक्टर महोदय उपस्थित रहेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम दोपहर 3 बजे जैसमल भीमराज गोलेछा स्कूल, जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर, बालोतरा में संपन्न होगा।

भारतीय जनता पार्टी – शहर मंडल, बालोतरा ने जानकारी दी कि इस महत्वपूर्ण जनहित के कार्य में महावीर कॉलोनी, पद्मावती नगर, गणेश कॉलोनी, शांति नगर एवं हीरापन्ना गली के सभी गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम में सहयोग हेतु श्री मदन राज जी चोपड़ा (कवास वाला) एवं योगेश जी गहलोत का विशेष आभार प्रकट किया गया है।

स्थानीय नागरिकों का मानना है कि पानी की टंकी का निर्माण होने से लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होगा और हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button