देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा लघु उद्योग मंडल में हर्षित जन्मोत्सव कार्यक्रम 2025

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। बालोतरा लघु उद्योग मंडल में हर्षोल्लास के साथ हर्षित जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन, नृत्य प्रस्तुति व पुष्प वर्षा के बीच हर्षित का भव्य स्वागत करते हुए हुआ।

इस अवसर पर लघु वृत्तचित्र के माध्यम से वर्ष 2007 से प्रारंभ हुए हर्षित जन्मोत्सव की 19 वर्षों की यात्रा तथा इससे जुड़े सामाजिक कार्यों की जानकारी श्रद्धालुओं को दी गई।

कार्यक्रम में जोधपुर मणिदीप अध्यात्म परिवार से सीए दीपिका सोनी, रितेश मंत्री और रितिका राठी ने बुद्धि विवेक योग साधना पद्धति से हुए अपने जीवन में वैचारिक परिवर्तन को साझा किया।

अध्यात्म हर्षित की बहन हर्षिता डागा ने 2007 से अब तक अपने अध्यात्म भाई हर्षित के साथ जुड़े भावपूर्ण अनुभव व्यक्त किए।

आरती जितेंद्र मंत्री ने हर्षित हवेली को युगप्रवर्तक श्री नंदकिशोर शारदा विश्व बंधुत्व, विश्व शांति एवं मानव कल्याण मिशन के सामाजिक कार्यों का प्रतीक स्थल बताते हुए कहा कि यहां शिक्षा सहायता, खाद्यान्न वितरण, संस्कार सृजन, योग व अन्य सामाजिक गतिविधियाँ निरंतर चल रही हैं।‌ सामाजिक गतिविधियों को लघुवृत्त चित्र के माध्यम से भी प्रस्तुति की गई।

करुणामयी मां मधुबाला ने संदेश दिया कि जैसे मीरा ने कृष्ण को अपना स्वामी स्वरूपा माना, जैसे हर्षिता ने हर्षित को अपना भ्राता स्वरूप माना, वैसे ही जीवन में ईश्वर को अपनाकर हम भी नई दिशा पा सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन कवि नरेश वेद ने किया। इस अवसर पर अलका दिनेश तुषार डागा, सुरंगीलाल सालेचा, भंवरलाल प्रवीण विजय भंसाली, राधेश्याम, भगवानदास, चैनसुख, राजकुमार राठी, डूंगरचंद डिगा, प्रदीप भूतड़ा, सीए जुगराज वडेरा, सीए ओमप्रकाश बांठिया, पवन गर्ग, अभिषेक गुप्ता व कमलेश महेंद्र बांठिया, मांगीलाल चांडक, बालोतरा मणिदीप अध्यात्म परिवार के सदस्य सहित नगर के प्रमुख उद्योगपति, भामाशाह, सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button