देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

लघु उद्योग भारती द्वारा स्वाधीनता दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा ,

लघु उद्योग भारती द्वारा स्वाधीनता दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। लघु उद्योग भारती अध्यक्ष महेंद्र श्रीश्रीमाल ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में जज सिद्धार्थ दीप व रीको आर.एम. सुशील कठीयार को आमंत्रित किया। सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद देशभक्ति गीतों की सुर लहरिया बिखेरी गई। महिला इकाई सचिव स्वाति मानधना ने बताया कि इस अवसर पर सुर संगम क्लब को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। जिसमें सभी ने देशभक्ति से ओत – प्रोत गीत गाकर माहौल को देशभक्ति मय बना दिया। सुर संगम क्लब अध्यक्ष कैलाश गर्ग ने बताया कि इससे हमारे सभी फनकारों की हौसला अफजाई हुई। क्लब सचिव हंसराज जयपाल ने देश भक्ति कविता गाई ।क्लब कोषाध्यक्ष निखिल गुप्ता ने मंच संचालन किया । सभी गायक कलाकारों का अभिनंदन लघु उद्योग भारती ने दुपट्टा पहनाकर किया। जिसमें कैलाश गर्ग,हंसराज जयपाल,निखिल गुप्ता,स्वाति मानधना, दौलत सोनगरा, ललिता सिंहल,रवि मंडोत,छगन पन्नू,पवन राठी, प्रदीप दवे, नितिन गर्ग मुख्य हैं।लघु उद्योग प्रांत अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button