देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रोटरी क्लब बालोतरा ने जरूरतमंद परिवारों को वितरित किए 22 राशन किट

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा सेवा कार्यों की श्रृंखला के तहत बिठुजा, बालोतरा, कनाना एवं पारलू में जरूरतमंद परिवारों को 22 राशन किट वितरित किए गए। यह सेवा प्रकल्प इस वर्ष के कार्यकाल की शुरुआत से ही निरंतर जारी है, जिससे अब तक अनेक परिवार लाभान्वित हो चुके हैं।
वितरण कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष पवन गर्ग, सचिव हितेन्द्र छाजेड़, कोषाध्यक्ष शान्तिलाल हंडिया, धर्मेंद्र दवे, जितेन्द्र माहेश्वरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले भामाशाह लालचंद जी गोगड़ (आधुनिक ग्रुप) एवं विक्रम छाजेड़ (पी. राजेश ग्रुप) का क्लब ने हृदय से आभार व्यक्त किया। क्लब का कहना है कि समाजसेवा की यह भावना इस परियोजना को और मजबूत बनाती है।
मीडिया प्रभारी ओम बांठिया ने बताया कि रोटरी क्लब बालोतरा अपने संकल्प के साथ आगे भी इस सेवा यात्रा को जारी रखेगा, ताकि जरूरतमंद तबकों तक मदद का हाथ हमेशा पहुंच सके।

Subscribe to my channel


