अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

पिता के मौत मामले में बेटे ने डीएम से किया उच्च स्तरीय जांच की मांग

जांच अधिकारियों पर डाक्टर को बचाने का आरोप

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती । नगर थाना क्षेत्र के मरहा निवासी पल्टूराम का ओमवीर हास्पिटल में डाक्टरों की लापरवाही से मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को पल्टूराम के पुत्र वीरेन्द्र प्रताप ने जिलाधिकारी को पत्र देकर पिता के मौत मामले की मजिस्टेªटी जांच कराये जाने की मांग किया।

डीएम को दिये पत्र में वीरेन्द्र प्रताप ने कहा है कि ढंग से इलाज न होने के कारण उनके पिता पल्टूराम की ओमबीर हास्पिटल कैली रोड में गत 18 जुलाई को मौत हो गई। अधिकारियों को पत्र देने के बावजूद अभी तक ओमबीर हास्पिटल और डा. नवीन चौधरी जो महामाया मेडिकल कालेज अम्बेडकरनगर में सरकारी सेवा में भी कार्यरत हैं के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। जांच टीम द्वारा डा. नवीन चौधरी और उनकी पत्नी डा. अर्चना चौधरी बचाने का प्रयास किया जा रहा है। एसीएमओ डा. अशोक कुमार चौधरी और उनकी टीम ओमबीर हास्पिटल और डा. नवीन चौधरी को बचाने में लगे हुये हैं। उन्हें इस जांच पर भरोसा नहीं है। दोषियों को कड़ा दण्ड मिले इसके लिये नये सिरे से उच्च स्तरीय टीम गठित कर मामले की निष्पक्ष जांच करायी जाय।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button