अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
कट्टा सटाकर मांगा 50 हजार, पीडित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा निवासी अशफाक अली ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है। पत्र में अशफाक अली ने कहा है कि रविवार 11 अगस्त को लोहिया मार्केट ए-3 के सामने आदित्य नाम का एक व्यक्ति जीने पर खड़ा होकर सीने पर कट्टा तान दिया और कहने लगा कि अंकित भैया न कहा था पैसा देने के लिये। तुम मुझे 50 हजार रूपये दे दो नहीं तो गोली मार देगे। हम चार लोग हैं, चारों के पास कट्टा है। किसी को बताओगे तो जान से मार देंगे। तुम्हारे घर पर चढ कर गोली चलायेंगे।
कुसौरा निवासी अशफाक अली ने पत्र में कहा है कि उसकी जान को खतरा है। उसने एसपी को पत्र देकर अपने जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।

Subscribe to my channel


