देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा में रामदेवरा यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेडियम पट्टी व बेल्ट वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
श्री बाबा रामदेव श्रद्धालु लंगर सेवा समिति एवं मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान के तत्वावधान में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति अध्यक्ष हीरालाल प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम में बालोतरा परिवहन विभाग अधिकारी भगवान गहलोत (डीटीओ) ने यात्रियों और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के सफर न करें, साथ ही वाहन के ब्रेक और लाइट की नियमित जांच अवश्य करें।
इस दौरान 400 से अधिक वाहनों पर रेडियम पट्टियां और रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि रात के समय उनकी दृश्यता बढ़ सके और दुर्घटनाओं में कमी आए। वहीं, रामदेवरा की ओर पैदल जाने वाले यात्रियों को भी रेडियम बेल्ट प्रदान किए गए, ताकि रात्रि में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम में पूर्व सभापति, मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान अध्यक्ष प्रभा सिंधवी, विदामी देवी, महेश कुमार, जवेरी लाल मेहता, दौलत राज सिंधवी, पारस प्रजापत, नरेश कुमार, वीरमदेव, सकाराम, भीमाराम, तनवीर और संस्था संचालक महेश कुमार भुरजी माजीवाला सहित सैकड़ों पैदल यात्री मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


