देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बाबा रामदेव पैदल यात्रा का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
पचपदरा। बाबा रामदेव पैदल यात्रा संघ भिक्षु ग्रुप की यात्रा का आज दोपहर 3:11 बजे शुभ मुहूर्त में भव्य शुभारंभ हुआ। विधायक अरुण चौधरी (पचपदरा क्षेत्र), ओसवाल समाज अध्यक्ष शांतिलाल डागा, नगर परिषद पूर्व सभापति पारसमल भंडारी एवं पूर्व सभापति श्रीमती प्रभा सिंघवी, भाजपा जिला अध्यक्ष भरत, महावीर इंटरनेशनल अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बांठिया सहित लाभार्थी परिवार और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
यात्रा का शुभारंभ अतिथियों ने भव्य आरती के साथ किया और हरी झंडी दिखाकर पैदल यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर नरेश भंडारी, राजू बागरेचा ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।
अनिल बांठिया ने बताया कि कार्यक्रम में चंदूलाल बागरेचा, किशोर कुमार पटवारी, नरेश सालेचा, अमराराम संदेशा, कांतिलाल हूंडिया, रोहित जैन, खेताराम प्रजापत, नेनाराम संदेशा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
पैदल यात्रा में गौतम भंडारी, राजू बंदा, महेंद्र डागा, धर्मेंद्र डागा, पुष्पेंद्र तातेड, शिवकुमार ढेलरिया, ओम प्रकाश प्रजापति, महावीर बोकारिया, राकेश भंडारी, पृथ्वीराज लूंकड, सुरेश गोठी और नरेश सालेचा सहित लगभग 300 श्रद्धालु भाई-बहनों ने भाग लिया। यात्रा का माहौल पूरी तरह भक्ति और हर्षोल्लास से भरा रहा।

Subscribe to my channel


