जम्मू कश्मीरदेशपुंछब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
मेंढर में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत तिरंगा रैली का आयोजन
ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
मेंढर। इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल, मेंढर ने आजादी का अमृत महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाते हुए एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली की शुरुआत स्कूल परिसर से हुई, जो डाखी और भेरा से होते हुए ओपीपी हिल स्टेडियम तक पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा थामे “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” जैसे देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने स्वतंत्रता और राष्ट्रीय गर्व की भावना को और प्रबल किया।
कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखते हुए राष्ट्रभक्ति की भावना को सदैव जीवित रखना चाहिए।
जारीकर्ता:
अबीदा वानी
चेयरपर्सन
आईडीपीएस मेंढर




Subscribe to my channel


