उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

ब्लॉक स्तरीय शिक्षकों का पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरू

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। बीआरसी रामनगर के सभागार में पांच दिवसीय एफएलएन एवं एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तकों का शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल के निर्देशन में तथा खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर धीरेंद्र त्रिपाठी के देखरेख में सोमवार को हुआ। प्रशिक्षण के प्रारंभ में संदर्भ दाता हरिकृष्ण उपाध्याय ने कहा कि प्रशिक्षण को निर्धारित समय में पूरा कराते हुए प्रशिक्षण के मूल उद्देश्यों को विद्यालय तक पहुंचाने का दायित्व शिक्षकों पर है। प्रशिक्षण के संदर्भदाता नंद किशोर चौधरी ने प्रशिक्षण की उपयोगिता के विषय में बताया साथ में संदर्भदाता दिनेश कुमार, राजकांत ,कृष्ण कुमार ने बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान तथा एनसीईआरटी की ओर से जारी की गयी किताबों में किए गए बदलाव आदि के बारे में जानकारी दी। बताया कि कक्षा तीन की पाठ्यपुस्तक वीणा-1 में चार पाठ में राज्य स्तर पर बदलाव किया गया है। नवविकसित पाठ्यपुस्तक वीणा-1 में जोड़े गए पाठ में वाराणसी की यात्रा, घुम्मकड़ तारक, भारत है मेरा घर आदि पाठ पर विस्तार से चर्चा की गयी। संदर्भदताओं ने गणित मेला पुस्तक पर शिक्षकों से विस्तृत चर्चा किया और पुस्तक वीणा -1 और गणित मेला से संबंधित प्रश्नों का समाधान किया।

     प्रशिक्षण के दौरान पप्पू सक्सेना, विनय कुमार गौतम, शालिनी राव, रेनू वर्मा, दुर्गावती, कृष्ण कुमार, अमरजीत, संदीप कुमार , मुजीबुल्लाह, रजब अली, अनिल गौतम, शुभम शुक्ला, सत्येंद्र चौधरी, रोहित यादव सहित अन्य प्रतिभागी शिक्षक मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button