बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
शिव भक्त मंडल ने बांठिया के नेतृत्व में मनाया मित्रता दिवस
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
मित्रता दिवस के पावन अवसर पर शिव भक्त मंडल बालोतरा द्वारा मंडल संस्थापक व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मित्रता दिवस की बधाई दी और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अपने संबोधन में गणपत बांठिया ने कहा
मित्रता केवल संबंधों की मिठास नहीं, बल्कि समाज व राष्ट्र के लिए कुछ सकारात्मक करने की प्रेरणा भी है। इस मित्रता दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि जन्मदिन, सालगिरह जैसे निजी पर्वों पर फिजूलखर्ची नहीं कर, गोशालाओं में सेवा करें व जरूरतमंदों की मदद करें।उन्होंने राष्ट्रकवि बुंदेलखंड गौरव पदम् भूषण मैथिलीशरण गुप्त की जन्म जयंती पर याद करते हुए कहा कि उनका साहित्यिक योगदान राष्ट्रप्रेम की भावना को जाग्रत करता है। साथ ही सालासर बालाजी धाम की 271वीं स्थापना वर्षगांठ की सभी को शुभकामनाएँ दीं।
बांठिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सभी को पौधा लगाने का आह्वान करते हुए कहा हर नागरिक अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर धरती माँ के ऋण को चुकाने की शुरुआत करे।कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ सदस्य अशोक चौपड़ा (हिम्मत ग्रुप) ने सभी का आभार जताया।इस दौरान संजय सालेचा, संजय चौपड़ा, महेन्द्र टेंट, भैरूलाल सालेचा, दिनेश गुलेच्छा, शांतिलाल लुकड़, करण जैन, गौतम चंद सकलेचा, विपुल जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


