देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर बही सुर सरिता

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, सुर संगम संगीत क्लब द्वारा सुर सम्राट मोहम्मद रफी की 45 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष कैलाश गर्ग ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन कल्पवृक्ष चौकसी फॉर्म नाकोड़ा रोड पर किया गया। विशेष अतिथि के तौर पर न्यायाधीश सिद्धार्थ दीप को आमंत्रित किया गया। अपने स्वागत भाषण में अध्यक्ष कैलाश गर्ग ने इस क्लब के उद्देश्य व भावनात्मक पहलू से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने केवल रफी साहब के गीत ही गाए ।क्लब सचिव हंसराज जयपाल ने कहा कि सुरीले गानों ने ऐसा समां बांधा कि मानो हम पचास के दशक में पहुंच गए। क्लब कोषाध्यक्ष निखिल गुप्ता ने मंच संचालन किया। उन्होंने बताया कि क्लब के पच्चीस सदस्यों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।ये आयोजन रफी साहब के लिए सच्ची श्रद्धांजलि बन गया।

Subscribe to my channel


