देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र बालोतरा द्वारा नि शुल्क भोजन व्यवस्था

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा । महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र बालोतरा ने नए सत्र की शुरूआत के साथ सेवाकार्य निरंतर जारी है
वीरा केन्द्र उपाध्यक्ष संगीता भंसाली ने बताया वीरा केंद्र की प्रेरनl से भामाशाह के सहयोग से 2 अगस्त 2025 शनिवार प्रातः 12 बजे स्थानीय नाहटा हॉस्पिटल में जरूरतमंदों को भोजन करवाया गया । साथ में मिठाई और फल भी वितरित किए गए। अध्यक्ष रेखा पी डोसी चोपड़ा ने बताया नि, स्वार्थ भाव से की गई सेवा कार्य ही मानव धर्म की सच्ची सेवा है वीरा केंद्र की सभी बहने अपने तन ,मन,धन से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है ।कोषाध्यक्ष यशोदा बालड व नीता गर्ग ने बताया आगामी फ्रेंडशिप डे कच्ची बस्ती के बच्चो के साथ मनाया जायेगा ।
सेवा कार्यों की ओर निरंतर वीरा केंद्र की सदस्यो के कदम बढ़ रहे है इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रेखा डोसी चोपड़ा,उपाध्यक्ष संगीता भंसाली,कोषाध्यक्ष यशोदा बालड,नीता गर्ग, डिम्पल श्रीश्रीमाल व नाहटा हॉस्पिटल के स्टाफ आदि सदस्यो ने अपनी सेवाए दी।

Subscribe to my channel


