देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रामद्वारा में भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश शोभायात्रा से गूंज उठा क्षेत्र

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
रामद्वारा– मुख्य हनुमान जी मंदिर से निकली भव्य कलश शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रामद्वारा पहुंची, जहां श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।
इस पावन अवसर पर युवा संत श्री सेवाराम जी महाराज के सान्निध्य में मुख्य यजमान राधेश्याम जी सराफ एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संतोष देवी सराफ ने विधिपूर्वक भागवत जी की पूजा व आरती की।
कथा के प्रथम दिन संत श्री सेवाराम जी ने बताया कि सत्य ही मनुष्य का सर्वोच्च धर्म है। उन्होंने कहा, “भागवत कोई साधारण पुस्तक नहीं, बल्कि यह स्वयं श्रीकृष्ण का साक्षात स्वरूप है। यह मनुष्य को भक्ति मार्ग पर चलाकर मोक्ष तक पहुंचाने वाली अनुपम गाथा है।” उन्होंने आगे कहा कि “रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाती है, जबकि भागवत कथा सुनने से आत्मा का कल्याण और मोक्ष संभव होता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसे जीवन में अवश्य सुनना चाहिए।”
इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रमुख रूप से सुरेश जी सराफ, रामचंद्र जी सिंघल, जुगलकिशोर जी सराफ, रामकिशोर जी सराफ, पृथ्वीराज जी सराफ, जितेंद्र जी सिंघल, अयोध्या प्रसाद जी गर्ग, दाऊलाल जी सिंघल तथा सुश्री सुखी बहन गोयल सहित सैकड़ों भक्तों ने भागवत कथा का रसपान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण रहा। कथा का क्रम आगामी दिनों तक चलेगा।

Subscribe to my channel


