बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
वार्ड नंबर 19 में चार महीने से खुला पड़ा नाला बना हादसों का कारण, नगर परिषद बेपरवाह

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
2 अगस्त 2025:
वार्ड नंबर 19 शांतिनाथ मंदिर के पास पिछले चार महीनों से एक नाला खुला पड़ा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस खुले नाले में अब तक कई गायें गिर चुकी हैं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें भी आई हैं। आज सुबह एक और गाय इस नाले में गिर गई, जिसकी सूचना महेंद्र जी (मातेश्वरी इलेक्ट्रिक) और विरमाराम सुथार द्वारा दी गई।
स्थानीय समाजसेवियों और नागरिकों ने इस संबंध में कई बार नगर परिषद को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। नागरिकों का आरोप है कि आयुक्त मेहता जी, जेएन किशोर जी और एक्शन अखाराम जी को भी इस समस्या से अवगत कराया गया, यहां तक कि विधायक महोदय को भी कई बार जानकारी दी गई, बावजूद इसके नाला आज तक नहीं ढका गया।
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन चोपड़ा मौके पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को फोन कर मौके पर बुलाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी अधिकारी वहां नहीं पहुंचा।
स्थानीय लोगों में इस मुद्दे को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही नाले को नहीं ढका गया और उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
नगर परिषद चुनाव निकट हैं और जनता का कहना है कि इस बार जवाबदेही तय की जाएगी।

Subscribe to my channel


