
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
तेरापंथ धर्म संघ के एकरंगा क्षेत्र असाडा में साध्वी श्री मेघप्रभा जी के सानिध्य में एक तप अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साध्वी श्री जी ने तपस्या को आत्मा की शुद्धि का मार्ग बताते हुए कहा कि –
“तपस्या करने से कर्म हल्के होते हैं, रोगों से मुक्ति मिलती है और आत्मिक शांति की प्राप्ति होती है। यह कोई सरल मार्ग नहीं है, इसके लिए मन की दृढ़ता और संकल्प की आवश्यकता होती है।”
समारोह में रेखा देवी बालड़ ने 10 उपवास की तपस्या पूर्ण कर साहस और संयम का परिचय दिया। साथ ही श्रद्धा सिंघवी ने भी तपस्या कर असाडा का नाम गौरवान्वित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल के मंगलाचरण से हुई। इस दौरान भाविक बालड़, पूजा बालड़, मोतीलाल बालड़, मांगीलाल सिंघवी और साध्वी साम्यप्रभा जी ने अपनी भक्ति और श्रद्धा से भरी प्रस्तुतियाँ दीं।
तप अभिनंदन भी विशेष रूप से तपस्वियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष सुशील बालड़ ने रक्षाबंधन कार्यशाला की जानकारी देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
मंच संचालन की जिम्मेदारी पियूष बालड़ ने कुशलता से निभाई।
समारोह में अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –
जसराज बालड़, हरकचंद संकलेचा, कांतिलाल जी जिरावला, मांगीलाल सिंघवी, कमलेशजी छाजेड़, रमेश भंसाली, तेजाजी, कमलेश बाफना, प्रवीण जैन और महेन्द्रजी भंसाली शामिल रहे।
🕊️ यह कार्यक्रम न केवल तपस्या के महत्व को उजागर करने वाला था, बल्कि साधना, सेवा और आत्मिक उत्थान का प्रेरणास्त्रोत भी बना।

Subscribe to my channel


