
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने सावन मास में विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश में अमन-चैन व खुशहाली की कामना करते हुए रामदेवरा पदयात्रियों के लिए चल रहे कैंपों में आवश्यक दवाइयों का वितरण श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से किया।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने सर्वप्रथम क्षेत्र के गोपड़ी गाँव स्थित आशापुरा माताजी मंदिर में सेवा-पूजा कर दर्शन किए। इसके पश्चात बालाजी मंदिर मेडिवासन (पाटोदी) में बालाजी महाराज व देवादिदेव महादेव के दर्शन कर अभिषेक किया। यहाँ उन्होंने चातुर्मास कर रहे श्री गणपत भारती महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया व उनका पाथेय श्रवण किया।
इस अवसर पर गणपत बांठिया ने कहा भगवान भोलेनाथ की कृपा से ही जीवन में सब मंगल होता है। सावन मास आत्मशुद्धि और सेवा का प्रतीक है। यह समय समाज सेवा के साथ-साथ आस्था के समर्पण का भी है।उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक पेड़ माँ के नाम अभियान एक भावनात्मक और पर्यावरणीय पहल है। हम सभी को एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाना चाहिए और उसका संरक्षण भी करना चाहिए। यह सिर्फ पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संवेदना से भी जुड़ा हुआ विषय है।इस अवसर पर डॉ. सतीश मिश्रा ने ट्रस्ट का आभार प्रकट किया तथा मोतीलाल चौपड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसके पश्चात गणपत बांठिया ने रिछोली के पास बाबा रामदेव सेवा कैंप में बाबा रामदेव जी के दर्शन किए और ट्रस्ट के सौजन्य से मेडिकल सेवाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि बाबा रामदेव जी की पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्तों की सेवा करना हम सभी का धर्म है। श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से यह दवाइयां वितरित कर हम यही प्रयास करते हैं कि कोई भी यात्री असुविधा महसूस नहीं करे।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ट्रस्ट के माध्यम से रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए आवश्यक दवाइयों की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है ताकि यह यात्रा सभी के लिए सुखद और सुरक्षित रहे।

Subscribe to my channel


