उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

13 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सुलह से सुलझेंगे हजारों मामले

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 30 जुलाई 2025:

जनपद बस्ती में आगामी 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद न्यायालय परिसर, कलेक्ट्रेट मुख्यालय एवं सभी तहसील मुख्यालयों पर एक साथ किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार XIV ने बताया कि अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण करना है।

Advertisement

इस लोक अदालत में निम्नलिखित प्रकार के मामलों का निस्तारण किया जाएगा:

आपराधिक शमनीय वाद

पराक्रम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से संबंधित चेक बाउंस के मामले

बैंक ऋण वसूली से संबंधित वाद

मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं

श्रम विवाद

पारिवारिक मामले (जैसे तलाक, भरण-पोषण आदि)

भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले

बिजली एवं जल कर से संबंधित विवाद (चोरी से संबंधित विवाद सहित)

सेवा संबंधी वेतन विवाद एवं सेवानिवृत्तिक लाभों से जुड़े मामले

राजस्व वाद

अन्य सिविल वाद जैसे किराया, व्ययादेश, विशेष अनुतोष वाद, आर्बिट्रेशन, हायर पर्चेज एग्रीमेंट आदि

अधिकतम संख्या में मामलों के निस्तारण का लक्ष्य

श्री अनिल कुमार ने आम नागरिकों, अधिवक्ताओं एवं विभागीय अधिकारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मामलों को इस लोक अदालत में निस्तारण हेतु प्रस्तुत करें, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके और लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button