देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

प्रकृति के संरक्षण में ही है मानवता का कल्याण:- बांठिया

बांठिया ने परेऊ मठ मठाधीश के सानिध्य में किया पौधारोपण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” आह्वान व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के आव्हान पर चलाए जा रहे वन एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत बुधवार को क्षेत्र के परेऊ स्थित मठ में मठ के मठाधीश श्री श्री1008 श्री ओंकार भारती महाराज के सानिध्य में श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से ग्रामीणों को पौधे वितरित करते हुए पौधारोपण किया।

    भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे केवल हरियाली का प्रतीक नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। प्रधानमंत्री मोदी के इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं है, बल्कि जनमानस में पर्यावरण के प्रति चेतना जगाना है। आज यदि हम अपनी धरती माँ को कुछ लौटाना चाहते हैं, तो एक पेड़ जरूर लगाएं -वो भी माँ के नाम पर। यह हमारी संस्कृति, संस्कार और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है।वही बांठिया ने मठ में बने मंदिर में पूजा अर्चना कर महाराज जी से आशीर्वाद लेते हुए चर्चा की।महाराज ने बांठिया का साफा पहनाकर स्वागत किया।

   मठाधीश ओंकार भारती महाराज ने कहा कि पौधारोपण पुण्य का कार्य है। पेड़ धरती पर देवता के समान हैं, जो निःस्वार्थ भाव से फल, फूल, छाया और प्राणवायु प्रदान करते हैं। आज जिस प्रकार बांठिया और ट्रस्ट द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है।

    सरपंच बांकाराम ने सम्बोधित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पिछले लंबे समय से गणपत बांठिया लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जन-कल्याणकारी योजनाओं में सक्रिय रहते हैं।ट्रस्ट लगातार सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। हर ग्राम, हर मठ, हर धार्मिक स्थल पर पेड़ लगाकर हम ना केवल छाया देंगे, बल्कि अगली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण सौंपेंगे।इस प्रकार के आयोजनों से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आती है और मठ जैसे धार्मिक स्थल भी और अधिक पवित्र एवं सुरम्य बनते हैं।

            इस अवसर पर परेऊ सरपंच बांकाराम,होम्योपैथी डॉ सतीश मिश्रा,गोकलराम, गोमाराम,गेनपुरी महाराज,गौतम शर्मा,नरपत गिरी गोस्वामी, हेमराज सोनी,पुखराज सोनी, टीकमाराम लेघा सहित अनेको भक्तगण व ग्रामीण जन मौजूद थे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button