खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

कोटकासिम में शिक्षक संघ (अंबेडकर) द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

झालावाड़ पीपलोदी हादसे को लेकर उठाई न्यायिक जांच व मुआवज़े की मांग

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

कोटकासिम, 30 जुलाई — राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर उपशाखा कोटकासिम के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी रेखा यादव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपलोदी में हुए हादसे में मृतक छात्रों के परिजनों को न्याय दिलाने व शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर सौंपा गया।

इस अवसर पर नेतृत्व कर रहे दुलीचंद सैनी ने बताया कि संगठन ने मांग की है कि पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाए एवं उन्हें स्थाई सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही घटना की न्यायिक जांच कराने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और संस्थाओं पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि प्रदेश के सभी विद्यालयों की सुरक्षा का प्रमाण पत्र संबंधित अभियंताओं (J.En, A.En) से प्राप्त किया जाए, शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जाए तथा नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप राज्य बजट का न्यूनतम 6% शिक्षा पर खर्च किया जाए। विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और पर्याप्त कक्षा कक्षों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाए और वर्तमान में निलंबित शिक्षकों को शीघ्र बहाल किया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष विनोद कुमार माजरा, सभाध्यक्ष श्यामलाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, शिक्षकगण सुबह पाल सैनी, गजेंद्र वर्मा, राहुल वर्मा, देवीलाल, पवन कुमार, परमेश कुमार (शारीरिक शिक्षक), रणजीत सिंह, सुरेश कुमार, रघुवीर सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष तिजारा), गौरी शंकर, सीताराम सहित अनेक शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button